फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   action

मियागंज बीडीओ को नोटिस, सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि

Wed, 18 Nov 2020 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
action
उन्नाव। मियागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत माखी के मजरे भवानीखेड़ा में बने गोआश्रयस्थल का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को बाहर गेट पर ताला मिला। झांकने पर अंदर गंदगी के साथ अन्य खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही बीडीओ व पशु चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

17 नवंबर को सफीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से लौटते समय सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति भवानीखेड़ा में बने गोआश्रयस्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आश्रयस्थल पर बाहर से ताला बंद था। मौके पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला था। इस पर सीडीओ अंदर जाकर निरीक्षण नहीं कर सके। साथ ही गोवंशों के लिए भूसा आदि की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बाहर से देखने पर अंदर गंदगी का अंबार दिखा। साथ ही पशुओं को ठंड से बचाव के लिए टाट पट्टी आदि के भी इंतजाम नहीं दिखे। इस पर सीडीओ ने बुधवार को ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही बीडीओ मियागंज राजीव कुमार सिंह व पशु चिकित्सक डॉ. राम सिंह को नोटिस जारी करके दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिलौली के 18 कर्मचारियों का वेतन रोका
मंगलवार को चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने जाते समय विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने हिलौली ब्लॉक का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान अधिकांश कर्मचारी मौजूद नहीं थे। इसकी जानकारी होने पर सीडीओ ने बुधवार सुबह 10:45 बजे ब्लॉक में तैनात कर्मियों की उपस्थिति पंजिका देखी। जिसमें सूर्यनाथ, विवेक कुमार, अक्षय सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शरद पांडेय, शशांक यादव, रूपेंद्र यादव, सर्वेश बाजपेई, देशदीपक गौड़, प्रियंका गुप्ता, पूनम वर्मा, अंजू पटेल, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, उमेश कुमार शुक्ला, गोपाल कृष्ण पांडेय, रामनरेश, शैलेंद्र तिवारी व अजीज अहमद अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय रोकते हुए सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed