{"_id":"5f7b68728ebc3e9bb02fdb4f","slug":"action-unnao-news-knp586735974","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार से चरमराई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार से चरमराई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
दहीचौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना देते बिजली विभाग अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार के दौरान शहर से लेकर गांव तक विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। कहीं फाल्ट तो कहीं ट्रांसफार्मर दगा देने से घंटों बिजली गुल रही। औद्योगिक क्षेत्र में भी ट्रिपिंग से दिक्कत रही। डीएम कलक्ट्रेट से खुद ही आपूर्ति की मानीटरिंग करते रहे। अभियंताओं और कर्मचारियों ने दही चौकी अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया।
सोमवार को सभी अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए और सरकार के निजीकरण के फैसले का विरोध किया। कार्य बहिष्कार के कारण अभियंताओं ने फाल्ट अटैंड नहीं किए। सोनिक से शहर आई 33 केवी लाइन में फाल्ट से पीडीनगर और इब्राहिमाबाद उपकेंद्र बंद हो गए। इनसे जुड़े मोतीनगर, कृष्णानगर, पीडीनगर, गदनखेड़ा, मोटर मार्केट, हुसैननगर, पीतांबरनगर की सुबह 11 बजे से बिजली गुल हो गई। संविदाकर्मी पांच बजे मरम्मत कर पाए। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
कब्बाखेड़ा उपकेंद्र में भी तकनीकी खराबी आ जाने से सिविल लाइन, पुलिस लाइन, कचहरी, रामपुरी फीडर से जुड़े पूरननगर, मौहारीबाग, दरोगाबाग, काशीराम कालोनी की बिजली दोपहर दो बजे से गुल हो गई। इन स्थानों की आपूर्ति देर शाम तक सामान्य नहीं हो सकी। 33 केवी लाइन में फाल्ट से पुरवा के चार फीडर बंद रहे। बंथर, तकिया के फीडर बंद होने से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चमरौली फीडर के बंद हो जाने से 28 गांव की आपूर्ति बंद हो गई। औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली संकट रहा। 33 केवी लाइन में फाल्ट से मिर्जा फैक्टरी की आपूर्ति ठप रही। कार्य बहिष्कार से आम जनता के नए कनेक्शन, मीटर बदलने, बिजली बिल सुधार काम भी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विद्युत केंद्र बीघापुर से जुड़े धानीखेड़ा फ ीडर में सोमवार सुबह आई खराबी पूरे दिन शटडाउन न मिलने से शाम चार बजे तक ठीक नहीं हो सकी। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी दया शंकर पाठक शाम 4:30 बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। हसनगंज कार्यालय में ताला लटकता रहा। मौरावां उपकेंद्र की लाइन भी फाल्ट से ब्रेकडाउन में चली गईं। मवई, गुलरिहा, नैकहा, भइयाखेड़ा, लच्छीखेड़ा समेत करीब 80 गांवों की आपूर्ति बंद रही। एसडीएम पुरवा राजेश चौरसिया व सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने 132 केवी उपकेंद्र का निरीक्षण किया।