फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Action on not having a home quarantine for 14 days: commissioner

कमिश्नर व आईजी पहुंचे शहर, निरीक्षण कर लिया जायजा

Sun, 10 May 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Action on not having a home quarantine for 14 days: commissioner
जीआईसी मैदान में डीएम से जानकारी लेते कमिश्नर मुकेश मेश्राम व आईजी एसके भगत। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कमिश्नर लखनऊ मंडल मुकेश मेश्राम व आईजी एसके भगत लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार को शहर आए। यहां पर उन्होंने क्वारंटीन सेंटर के साथ ही दूसरे प्रांतों से लौटे श्रमिकों को उनके गृहजनपद भेजने की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल कमिश्नर व पुलिस महानिरीक्षक सबसे पहले क्लासिक लॉन में बने क्वारंटी सेंटर पहुंचे। यहां पर गुजरात से आए उन्नाव के 26 श्रमिकों को खाद्यान्न किट दी। साथ ही उनके गंतव्यस्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था को जाना। श्रमिकों को हिदायत दी कि 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहें। इसमें लापरवाही की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जीआईसी मैदान में दूसरे प्रदेशों सेे आए श्रमिकों को बसों से उनके गंतव्य स्थल को भेजने की व्यवस्था देखी। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की 4 टीमें स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। जीआईसी मैदान में पर्याप्त पानी के टैंकर लगाए गए हैं। श्रमिकों को लंच पैकेट व पानी की बोतल के साथ ही हैंड सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करअब तक की गई तैयारियों की बिंदुवार जानकारी ली। बताया गया कि श्रमिकों को होम क्वारंटाइन कराते हुए ग्राम मोहल्ला समितियों की देखरेख में भेज दिया गया है। उन्नाव के प्रवासी मजदूरों का चिह्नांकन कर उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें जनपद में ही रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम हसनगंज प्रदीप वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी ने शुक्रवार रात आश्रयस्थल अरोरा रिसार्ट, कम्युनिटी किचन एवं इंटीग्रटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। वहीं, जनपद में 02 कम्युनिटी किचन मां पूर्णाधाम एवं कम्युनिटी किचन नगर पालिका शुक्लागंज का निरीक्षण किया। विशेष सचिव को जानकारी दी गई कि उन्नाव में अब तक विभिन्न प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों को विभिन्न आश्रयस्थलों पर होम क्वारंटीन कराया गया। 26 अप्रैल से 8 मई तक जनपद में ट्रेन/बसों के माध्यम से 1722 व्यक्ति आए। जिन्हें होम क्वारंटीन कराते हुए ग्राम व मोहल्ला समितियों की देखरेख में भेज दिया गया है। अब तक 11 श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed