फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Achalganj station came a plaintive

अचलगंज थाने नहीं आया कोई फरियादी

Sun, 04 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 04 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Achalganj station came a plaintive

शनिवार को थानों में समाधान दिवस आयोजित किए गए। अचलगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में कोई भी फरियादी नहीं आया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष और राजस्व कर्मचारी फरियादियों का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर दो बजे तक कोई नहीं आया। उधर, कोतवाली में एसपी महेंद्र पाल सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।

यहां राजस्व के छह तथा मारपीट का एक मामला आया। इसमें गाली गलौच के मामले का निस्तारण मौके पर ही किया गया। राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण करने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए। अजगैन थाने में राजस्व के दो मामले आए। इसमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।

यहां एसओ राजकरन शर्मा ने समस्याएं सुनी। सोहरामऊ में थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने समस्याएं सुनी। यहां सिर्फ एक ही फरियादी राजस्व का मामला लेकर आया। निस्तारण नहीं हुआ।

हसनगंज में थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने समस्याएं सुनी। यहां राजस्व का एक मामला आया। निस्तारण नहीं हुआ। पुरवा कोतवाली में एसडीएम जसजीत कौर ने समस्याएं सुनी। यहां तीन मामले आए। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।

मौरावां थाने में नायब तहसीलदार एके सरोज व थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 12 प्रार्थनापत्रों में तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। असोहा थाने में तहसीलदार राजेश चौरसिया ने समस्याएं सुनी यहां दो प्रार्थना पत्रों में एक का मौके पर निस्तारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed