{"_id":"ac98bbd1a514a5f5eeb04202783bb303","slug":"accountant-recruitment-exam-will-test-20-468-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20468 परीक्षार्थी देंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20468 परीक्षार्थी देंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होने वाली चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा में 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक पाली में संपन्न होने वाली चकबंदी लेखपाल परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलास्तरीय अधिकारियों को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा कराने को लेकर केंद्रों पर शनिवार को कक्षाओं की साफ-सफाई कराने के साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के रोल नंबरों की लिस्ट पहुंचाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने सीटिंग प्लान तैयार कराया। चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक संपन्न होगी। रविवार को परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेगा। कुल 20468 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम इंद्रपाल उत्तम ने बताया कि सभी कर्मचारियों को परिचयपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। बिना परिचयपत्र के कोई भी कर्मी केंद्र के अंदर नहीं जा सकेगा। बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। एडीएम के मुताबिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
लेखपाल भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए 13 एसडीएम, तहसीलदार व एसओसी को लगाया गया है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है। हर केंद्र पर तहसीलदार के साथ सीओ या इंस्पेक्टर मौजूद रहेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आधा दर्जन सीओ, 12 एसओ, 2 सेक्शन पीएसी व 150 सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को केंद्रों की जानकारी के लिए भटकना न पड़े इसके लिए बस व रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में स्थित कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। यदि कोई दुकान खुली पाई जाएगी तो संचालक पर कार्रवाई होगी। कालेज गेट पर गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। मुन्ना भाइयों की धड़पकड़ के लिए विशेष ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है।
परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी सिर्फ काला व नीला बालपेन ही ले जा सकेंगे। इसके अलावा पेंसिल, रबर, मोबाइल व अन्य सामान ले जाने पर रोक रहेगी। आनलाइन निकाले गए एडमिट कार्ड में जिसकी फोटो स्कैन नहीं होगी उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।