{"_id":"990050efdecfb9ebd9c57cdcca7708c2","slug":"accident-hindi-news-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार कांवरियों समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार कांवरियों समेत नौ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। इसके बाद दोनों बाइक पास से ही गुजर रहे कांवरियों के झुंड में घुस गईं। इसमें चार कांवरिये, एक वृद्ध महिला व चार बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के चकलवंशी-परियर मार्ग पर स्थित भिम्मेश्वर मंदिर के पास सफीपुर के मंगलबाजार निवासी अलीहसन की बाइक बगल में जा रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। दूसरी बाइक में विशाल, बाबू, राजकुमार निवासीगण नगवा थाना माखी सवार थे।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों बाइक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रहे कांवरियों के झुंड में घुस गईं। इसमें एक वृद्ध महिला रामश्री (70) निवासी पंडित खेड़ा व कानपुर देहात के थाना तिर्वा निवासी कांवरिये राममनी, सुभाष चंद्र, प्रदीप मिश्रा व राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन