{"_id":"61099774884eecc8df471ee438c3af04","slug":"accident-hindi-news-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी ने तीन को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी ने तीन को मारी टक्कर, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। तिलक समारोह से लौटते समय नशे में धुत गाड़ी के चालक से विवाद होने पर उसने अपनी गाड़ी से उतार दिया और पीछे से टक्कर मार दी। तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, वहां से एक की हालत गंभीर देख ट्रामासेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमेश नगर चकहनुमान निवासी रमाकांत ने कोतवाली मेें दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को ऊमर पोस्ट अटवा निवासी अपने रिश्तेदार की बेटी के तिलक समारोह ग्राम बेहटी थाना बिलग्राम जनपद हरदोई से लौट रहे थे। रास्ते में शराब के नशे में धुत ड्राइवर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
चालक ने रमाकांत के गांव के प्रधान पति राजेश त्रिपाठी एवं सुशील को नगर के बस स्टाप पर रात करीब 11 बजे उतार दिया। इसके बाद वह तीनों लोग पैदल अपने गांव की ओर चल दिए। तभी पीछे से आए उसने टक्कर मार दी। तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान पति राजेश त्रिपाठी को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।