फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
accidant
नवाबगंज सीएचसी में जावेद की मौत पर बिलखती बहन शबनम व पिता मुस्ताक अली। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रसूलपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका दोस्त व दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगा होने व सिर में गंभीर चोट से बाइक सवार की मौत हुई है। मूल रूप से औरास थाना क्षेत्र के अल्दो गांव निवासी जावेद अली (21) परिवार के साथ कई वर्षों से लखनऊ के बंथरा कस्बे में रह रहा था।
विज्ञापन

सोहरामऊ के सरांयजोगा गांव में जावेद के मामा अतीक रहते हैं। मामा के गांव के नफीस (19) पुत्र नसीर से उसकी दोस्ती थी। नफीस दो दिन पहले जावेद के घर बंथरा गया था। गुरुवार को दोनों बाइक से मामा के गांव सरांयजोगा के लिए निकले। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर मोड़ के पास जावेद की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से बाइक चला रहे जावेद की सिर में गंभीर चोट से मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त नफीस व दूसरी बाइक के चालक पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा मझखोरिया गांव निवासी सुजीत (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सोहरामऊ एसओ सुरेश कुमार पटेल ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा बाइक सवार सुजीत हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह बाद होना था निकाह
जावेद अली के मामा अतीक ने बताया कि वह तीन भाई वाहिद, चांद और बहन शबनम में सबसे बड़ा था। कुछ माह पहले ही उसकी सगाई बंथरा के शांति नगर में हुई थी। तीन माह बाद निकाह होना था। इससे पहले ही जावेद की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed