{"_id":"601ad0c28ebc3e4c6056097d","slug":"accidant-unnao-news-knp6096827121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से बचने के लिए नहर में कूदा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से बचने के लिए नहर में कूदा किसान, मौत
विज्ञापन
मृत किसान किशन कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
पाटन। छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत पहुंचे किसान को मंगलवार रात सांड़ ने दौड़ा लिया। बचने के लिए वह नहर में कूद गया। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आ गई। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बिहार थाना क्षेत्र के मुस्काबाद गांव निवासी 55 वर्षीय किसान किशन कुमार के खेत घर से एक किमी दूर हैं। मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए मंगलवार रात वह खेत पहुंचा था। देर रात छुट्टा मवेशियों का झुंड खेत पहुंच गया। मवेशियाें को खदेड़ने के लिए किसान बीच खेत तक पहुंच गया।
इसी दौरान झुंड के बीच से निकले एक सांड़ ने किसान को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह नहर पटरी की ओर भागा। साड़ को पीछे आता देख उसने नहर में छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने से उसे गंभीर चोट आ गई। साथ में खेतों में रखवाली कर रहे भतीजे सर्वेश और अन्य किसानों ने उसे आनन फानन नहर से बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी और सीएचसी सुमेरपुर में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे सर्वेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। किसान को शासन स्तर से मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
--