{"_id":"6005cf878ebc3e2eef742a89","slug":"accidant-unnao-news-knp606766695","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को कार ने मारी टक्कर, ट्रक ने रौंदा, एक घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को कार ने मारी टक्कर, ट्रक ने रौंदा, एक घंटे जाम
विज्ञापन
नीलम के शव के पास जाने की कोशिश कर रही छोटी बहन सीतू को रोकते परिवार के लोग।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पैदल सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उछलकर सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहा ट्रक रौंदते हुए निकल गया। क्षत-विक्षत शव देख परिजन बिलख उठे। हादसे के कारण एक घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा।
सदर कोतवाली के डीह गांव निवासी ब्रजमोहन विदेश (मसकट) में नौकरी करता है। दो माह पहले वह घर लौटा था। उसने शहर के पीतांबर नगर में नया मकान बनवाया है। सोमवार सुबह ब्रजमोहन की पत्नी नीलम (46) नया घर देखने गई थी। 11 बजे गांव जाने के लिए वह हाईवे पर पैदल सड़क पार करने लगी। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। नीलम के सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए कानपुर की ओर चला गया। नीलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क पर शव पड़ा होने और परिजनों के रोने-बिलखने से यातायात बाधित हुआ। कानपुर जाने वाली लेन पर दो किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर सड़क से हटाया।
चकमा देकर भागा कार चालक
महिला को टक्कर लगने लगने के बाद कार सवार रुक गया। इसी बीच भीड़ ने कार को घेर लिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार के इर्द-गिर्द खड़े लोग परिजनों की ओर चले गए। इसी बीच कार सवार चकमा देकर निकल गया। महिला को रौंदने वाला ट्रक चालक वाहन समेत हादसे के बाद ही भाग निकला था। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि मौके पर बनाए गए वीडियो में सफेद रंग की सफारी कार से टक्कर लगने की पुष्टि हुई है। कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गृह प्रवेश से पहले आई मौत
नीलम की मौत की सूचना मिलते ही उसके बेटे अमित, विनीत अमन समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। क्षत-विक्षत शव देख सभी की चीख निकल गई। शव से चिपटकर विलख रहे परिजनों को सड़क से हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतका के बेटों ने बताया कि उसकी मां जल्द ही गृह प्रवेश की तैयारी कर रही थी। इससे पहले ही वह हम सभी को छोड़कर चली गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर बिलखते परिजन।- फोटो : UNNAO

हाईवे पर महिला की हादसे में मौत के बाद लगा जाम।- फोटो : UNNAO