फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

सड़क हादसों में तीन की मौत, डेढ़ घंटे हाईवे जाम

Mon, 11 Jan 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
accidant
रोडवेज वर्कशॉप के पास हुई दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम, फंसी एंबुलेंस । - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रोडवेज वर्कशॉप व शिवसिंह खेड़ा गांव के सामने हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत और सात लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो युवतियां शामिल हैं। रोडवेज वर्कशॉप के सामने हादसे के कारण हाईवे पर डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें हुईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन

हादसा-1
सोनिक। एबीनगर निवासी पॉलिटेक्निक छात्रा दीप शिखा (20) पुत्री राज कुमार सोमवार शाम को गंगाघाट के कंचन नगर निवासी सहेली प्रियंका (22) पुत्री राज कुमार, सदर कोतवाली के बेनीगंज गांव निवासी निकिता (17) पुत्री गणेश के साथ दही चौकी स्थित पॉलिटेक्निक जा रही थी। पीछे से कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही वैन स्कूटी को टक्कर मारते हुई डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दीप शिखा व वैन सवार छत्तीसगढ़ के जिला बेमतरा थाना नाथघाट के भटेई गांव निवासी मोतीलाल बघेल (37) पुुत्र कार्तिक राम बघेल की मौत हो गई। छात्रा की दोनों सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को छात्राओं को जिला अस्पताल से कानपुर से रेफर कर दिया गया। वैन में सवार मृतक का छोटा भाई दिलीप बघेल (30) भांजा राहुल डांडे, बहन हेमन डांडे समेत पांच लोगों को चोटें आई हैं। दीप शिखा हेलमेट नहीं लगाए थी। उसकी मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

हादसा-2
सदर कोतवाली के धौकलखेड़ा गांव निवासी आशा साहू (22) पुत्री श्रीराम सोमवार दोपहर चचेरी बहन रिया (29) व बुआ रामा (50) के साथ स्कूटी से पीडी नगर स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती छोटी बहन नेहा को देखने जा रही थी। हाईवे पर शिवसिंह खेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चला रही आशा सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिया व रामा घायल हो गईं। आशा हेलमेट नहीं लगाए थी। आशा सात बहनों में चौथे नंबर की थी। पिता की आठ साल पहले सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी आशा पर ही आ गई थी। वह कढ़ाई, सिलाई व ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

रोडवेज वर्कशॉप के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार मृतका दीपशिखा का फाइल फोटो।

रोडवेज वर्कशॉप के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार मृतका दीपशिखा का फाइल फोटो।- फोटो : UNNAO

हाईवे पर शिवसिंहखेड़ा के पास हादसे में आशा साहू की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन ।

हाईवे पर शिवसिंहखेड़ा के पास हादसे में आशा साहू की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते परिजन ।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed