{"_id":"601ad5108ebc3ed1b26af7e7","slug":"accidant-in-unnao-unnao-news-knp609689468","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में आर्मी कैंटीन के सफाई कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में आर्मी कैंटीन के सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन
रोहित की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में बिलखती पत्नी शिवानी (लाल साड़ी में) ।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार कानपुर की आर्मी कैंटीन के सफाई कर्मी को कुचल दिया। सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने आधार कार्ड व बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
बारासगवर थाना क्षेत्र के देवराहार गांव निवासी रोहित कुमार (22) पुत्र राजबहादुर कानपुर की आर्मी कैंटीन में सफाई कर्मी था। वहीं छावनी में किराए पर रहकर नौकरी करता था। मंगलवार शाम 6 बजे वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर के लिए निकला था।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। तड़के 3 बजे राहगीरों ने उसे मृत पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बदरका चौकी के सिपाहियों ने जेब से मिले आधार कार्ड व बाइक नंबर से पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शव देख बेहाल हो गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। पति की मौत की सूचना पर पत्नी शिवानी बदहवास हो गई। छोटा भाई नीरज अविवाहित है।