{"_id":"681510c8e18ee868aa060344","slug":"a-youth-from-bihar-state-arrested-with-fake-notes-worth-10-thousand-rupees-unnao-news-c-221-1-uno1001-130452-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिहार प्रांत का युवक 10 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिहार प्रांत का युवक 10 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार
Sat, 03 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 03 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
सोनिक। ऑटो का किराया देने के लिए युवक ने चालक को 500 का नकली नोट दिया। चालक पास की दुकान में फुटकर कराने पहुंचा तो दुकानदार को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही पर 10 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं।
बिहार राज्य के जिला मोतिहारी के थाना बजरिया के जनेरवा निवासी एजारुल मियां 13 सालों से दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। वह कभी फैक्टरी में तो कभी वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग का काम कर था। 30 अप्रैल को वह शहर से दही चौकी के पुरवा मोड़ जाने के लिए ऑटो में बैठा। उतरने के बाद ऑटो चालक को 500 रुपये का नोट दिया, फुटकर रुपये न होने से चालक पास की दुकान में फुटकर कराने पहुंचा।
दुकानदार ने नोट देखा तो नकली होने का शक होने पर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और चालक की मदद से एजारुल को थाने ले आई। उसके पास से 500 रुपये 13 नोट और कमरे से सात नकली नोट बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बताया कि वह ईद पर अपने गांव गया था। वहां के पड़ोसी गांव में रहने वाले एक परिचित ने उसे तीन हजार रुपये के बदले 20 हजार के नकली नोट दिए थे। वह तीन अप्रैल को ही गांव से यहां लौटकर आया है। 10 हजार के नकली नोट बाजार में चला दिए। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि जहां से उसने नोट लाने की बात कही है, वहां पता लगाया जा रहा है, जांच चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच पर रिपोर्ट
बांगरमऊ। नींव खोदने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर मारपीट, गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के अलौलापुर गांव निवासी रघुवीर ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया है कि गांव निवासी विपिन, राकेश, मुकेश, विपिन की पत्नी और एक अन्य खेत के पास नींव खोद रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)