{"_id":"68b5ec18bea37f065001d9ab","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-when-his-hand-touched-a-hanging-wire-unnao-news-c-221-1-uno1001-136357-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: लटक रहे तार से छूआ हाथ, करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: लटक रहे तार से छूआ हाथ, करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-2- दीपू फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बांगरमऊ। पंजाबी टोला मोहल्ले में सोमवार सुबह सात बजे पूजा करने जा रहे युवक का हाथ मंदिर के पास बिजली के खंभे में लटके तार में छू गया। करंट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला पंजाबी टोला निवासी दीपू (48) पुत्र रामलाल सोमवार सुबह नानामऊ मार्ग स्थित दुर्गेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने गया था। मंदिर के पास में ही लगे बिजली के खंभे में लटक रहा कटा तार उसके हाथ में छू गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से नीतू, बेटी वैष्णवी व अन्य परिजन बेहाल हैं। पत्नी ने बताया कि पति लखनऊ की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर बांगरमऊ आए थे। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि भाई मोनू ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है।