फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A turnaround tractor trolley carrying bodies, 15 injured

शव लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 15 घायल

Fri, 14 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 14 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
A turnaround tractor trolley carrying bodies, 15 injured

नवाबगंज। महनौरा गांव से शव लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली शुक्रवार को लखनऊ-कानपुर हाइवे पर भल्ला फार्म के निकट डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। इससे ट्रैक्टर में बैठे पंद्रह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया साथ ही दूसरे वाहन से शव को घाट पर भिजवाया। एक साथ इतने घायल सीएचसी पहुंचने पर घायलों को बेडों की भी व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके चलते जमीन पर ही उनका इलाज किया गया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला।

विज्ञापन


सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव महनौरा में रहने वाले देशराज (50) की शुक्रवार को मौत हो गई थी। जिसका शव परिजन नवाबगंज के सरांय जोगा में रहने वाले प्रधानपति रहमत अली के ट्रैक्टर ट्राली से शुक्लागंज घाट लेकर जा रहे थे। भल्ला फार्म के पास ट्रैक्टर चालक ट्रक को ओवरटेक करने लगा जिससे ट्राली का पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया और वह पलट गई।
विज्ञापन


इससे शव भी दूर जा गिरा साथ ही ट्राली पर सवार महनौरा निवासी होरीलाल(55), किशन (58), छोटा (62), सचिन (22), राममूरत (65), गौरी (45), नन्हूं (62), देशराज (38), जयप्रकाश (33), मनोज कुमार (26), राकेश कुमार (50), रमेश यादव (45), यतेंद्र कुमार (32) के अलावा दिनेश (46) निवासी मिर्रीकला व राजकुमार(60) रामपुर खालसा अजगैन घायल हो गए। सूचन मिलते ही सोहरामऊ थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज सीएचसी में एक साथ पंद्रह मरीज पहुंच जाने वहां न तो उन्हें न स्ट्रेचर मिला और न ही बेड। इससे डॉक्टरों ने घायलों का इलाज जमीन पर ही करना शुरू कर दिया। इतना ही ड्रिप भी उन्हें जमीन पर ही लिटाकर लगाई गई।

एसओ श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है। साथ ही शव को दूसरी गाड़ी से घाट पर भिजवाया गया है। सीएचसी में भर्ती घायलों की हालत में भी सुधार है। मुकदमा दर्ज होने की बात पर उनका कहना था कि अभी तक कोई तहरीर हमारे पास नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed