फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A record made by planting 40.67 lakh saplings in Unnao

उन्नाव में 40.67 लाख पौधे रोपित कर बनाया रिकॉर्ड

Sat, 10 Aug 2019 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
A record made by planting 40.67 lakh saplings in Unnao
उन्नाव। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ पर प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी पौधरोपण का रिकॉर्ड बनाया गया। जिला प्रशासन ने जनपद में एक दिन में 40 लाख से अधिक पौधे लगाने का दावा किया। यह कुल लक्ष्य से एक लाख ज्यादा है। गांव से लेकर शहरोें तक में पौधरोपण की ऐसी हवा चली कि क्या जनप्रतिनिधि और क्या अधिकारी, सभी ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधे लगाए। साथ ही लगाए गए पौधों की देखरेख करने का भी संकल्प लिया। पिछले साल जिले में 22 लाख पौधे रोपित किए गए थे।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से आयोजित अभियान में अध्यक्ष ऊषा कटियार, प्रतिनिधि प्रशांत कटियार ने डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व सीडीओ प्रेमरंजन सिंह के साथ पौधे लगाए। एआरटीओ कार्यालय परिसर में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पौधा लगाया। कार्यालय में एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रवर्तन ओपी राजपूत, अशोक वर्मा व पवन पांडेय आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच ने चंद्रशेखर आजाद डिग्री कालेज में आयोजित पौधरोपण अभियान में जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव, नरेंद्र त्रिवेदी, शुभम सिंह, चंद्रपाल, अनुज त्रिवेदी, अभिषेक कुमार, श्रीपाल रावत व सोनू त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज व पुरवा में गांधी उपवन के लिए हुआ भूमि पूजन
नवाबगंज व पुरवा में प्रस्तावित गांधी उपवन के लिए भूमि पूजन किया गया। नवाबगंज के केवाना की वन भूमि पर बने गांधी उपवन में प्रमुख सचिव राजन शुक्ला पहुंचे। साथ ही उपवन में बनने वाली पंचवटी वाटिका का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। सचिव ने वाटिका में जामुन का पौधा लगाया। सांसद साक्षी महाराज ने बेल, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बरगद, मोहान विधायक बृजेश रावत ने आम, ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने नीम, डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने पीपल व सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने इमली का पौधा रोपित किया। पंचवटी में लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। यहां पर सांसद साक्षी महराज ने कहा कि 56 इंच के सीने ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करके दिखाया। इससे अलगाववादी नेताओं की दुकानें बंद हो गई हैं। पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कहा कि हमें जो करना था वह हम कर रहे हैं। कहा कि 70 साल से देश में जो कलंक लगा था। वो धारा 370 के हटने से दूर हो गई है। बोले, आदमी कोई भी मरे चाहे हिंदू हो या मुसलमान आदमी आदमी होता है। नवाबगंज वन रेंज के क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। पंचवटी में प्रमुख सचिव राजन शुक्ला के बेटे शिवम शुक्ला ने भी जामुन का पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed