{"_id":"5fe76a908ebc3e41a4677668","slug":"a-girl-from-uttarakhand-accused-a-soldier-of-exploitation-unnao-news-knp6023065162","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की युवती ने सिपाही पर लगाया शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की युवती ने सिपाही पर लगाया शोषण का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उत्तराखंड प्रांत की युवती ने पुरवा कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार वह इंसाफ के लिए पिछले कई दिन से पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। शनिवार को एसपी और सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने जांच करा जल्द कार्रवाई का भरोसा दिला है।
युवती ने एसपी आनंद कुलकर्णी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुलंदशहर निवासी एक सिपाही मौजूदा समय में पुरवा कोतवाली में तैनात है। चार साल पहले बुलंदशहर में रहने के दौरान सिपाही ने पहले उससे मित्रता की फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। शादी की बात कहने पर सिपाही टालमटोल करने लगा। उसने बुलंदशहर में पुलिस से शिकायत की तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इंसाफ न मिलने पर वह पिछले पांच दिन से जिले में पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है। एसपी ने जांच करा उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उसने एक शिकायती पत्र पुरवा सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर को भी दिया है। सीओ ने बताया कि युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है।