फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A fire in the eucalyptus garden from the spark

चिंगारी से यूकेलिप्टस बाग में लगी आग

Mon, 01 May 2017 12:12 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Mon, 01 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
A fire in the eucalyptus garden from the spark
फिरोजपुर कला गांव में यूकेलिप्टस की बाग में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कंपाइन मशीन से गेहूं की फसल काटने के बाद बचे पुआल में आग लगा दी गई। इससे उठी चिंगारी पास के ही यूकेलिप्टस के बाग में जा पहुंची। इससे आग लग गई और विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग दो लाख रुपये कीमत के पेड़ जल गए हैं।

माखी थानाक्षेत्र के फिरोजपुर कला गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम औतार ने थानाक्षेत्र के धत्ताखेड़ा मजरा बंदा खेड़ा निवासी श्रीधर का खेत बटाई पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। फसल को उसने कंपाइन मशीन से कटवाया था। रविवार को बचे पुआल को जलाने के लिए उसमें आग लगा दी थी। आग की लपट इतनी तेज थी कि चिंगारी विष्णुधर पुत्र वंशीधर के यूकेलिप्टस के बाग में पहुंच गई। इससे बाग में आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल के खेत में लगे श्रीनिवास पुत्र बनारसी प्रसाद का की डेढ़ बीघा बाग भी चपेट में आ गए। दोनों बागों के लगभग सत्तर से अधिक पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने से दमकल को सूचना दी गई। दमकल के आने के बाद आग पर काबू पाया गया। बाग मालिकों के मुताबिक आग से लगभग दो लाख रुपये कीमत के पेड़ जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, हिलौली निवासी लालू चौरसिया का मोती खेड़ा के पास पान की भीट में आग लग गई। इससे लगभग एक बीघा पान का भीट जल गया। भीट में आग लगने से हरी सब्जियां उसी की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने पास के ट्यूबवेल से आग पर काबू पाया। लालू की माने तो आग से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed