{"_id":"7316546d8746458f1fa77dc63b54bbdf","slug":"a-fire-in-electrical-equipment-batti-gul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस बार में आग लगने के बाद हुआ ब्रेक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस बार में आग लगने के बाद हुआ ब्रेक डाउन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लोड ज्यादा पड़ जाने से इब्राहिमाबाद उपकेंद्र के मोतीनगर फीडर के बस बार में आग लग गई। यह देख एसएचओ ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तभी ब्रेकडाउन हो गया। फाल्ट ढूंढने में कर्मचारियों को पसीने छूट गए। करीब छह घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
वर्तमान में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में बढ़ी है। कई फीडर ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी समस्या के कारण गुरुवार को लगभग एक बजे ओवरलोड के चलते इब्राहिमाबाद उपकेंद्र से जुड़े मोतीनगर फीडर के बस बार में आग लग गई। आग बढ़ते देख एसएचओ ने तुरंत मामले की सूचना बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद सबस्टेशन में कर्मचारियोें की मदद से आग पर काबू बुझाई गई। इसके चलते ब्रेकडाउन (लोकल फाल्ट) हो गया। बिजली कर्मचारियों को लोकल फाल्ट खोजने में खासा समय लग गया। फाल्ट मिलने के बाद उसकी मरम्मत हुई तब कहीं जाकर शाम 7 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
एसडीओ टाउन मनीष यादव ने बताया कि बस बार में आग लग जाने और उसके बाद ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बंद की गई थी। आग बुझाने के बाद बस बार व ब्रेकडाउन को सही कराया गया। शाम को आपूर्ति सामान्य हो पाई।