फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   साथी की मौत, भाकियू ने थाना घेरा

साथी की मौत, भाकियू ने थाना घेरा

Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 26 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरास(उन्नाव)। इंदिरा आवासों की आवंटन की धांधली करने पर बछौली गांव के प्रधान ने साथियों के साथ भाकियू के ग्राम अध्यक्ष और एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी थी। पीड़ितों ने औरास थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे अक्रोशित एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना शुरू कर दिया। गंभीर घायल भाकियू नेता को जिला अस्पताल रिफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया। बात बिगड़ती देख पुलिस ने प्रधान और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में मंगलवार को एक हजार से अधिक भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना औरास का घेराव किया। इसमें सोमवार को आयोजित धरने के दौरान कार्यकर्ताओं से मारपीट करने व जान की धमकी देने वाले एक प्रधान व उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन

ब्लाक में इंदिरा आवासों के आवंटन में धांधली के खिलाफ यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया था। भाकियू नेताओं ने धांधली की शिकायत बीडीओ से की लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इस पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि एक पंचायत के सचिव से इंदिरा आवास की सूची लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने फाड़ दी थी। इस पर ग्राम प्रधान और भाकियू पदाधिकारियों में विवाद हो गया। बात बढ़ती देख ब्लाक प्रमुख बब्लू घोषी मौके पर पहुंचे समझा बुझाकर भाकियू कार्यकर्ताओं को शांत करा दिया। रात में बछौली प्रधान धर्मेंद्र और उसके साथियों ने भाकियू के बछौली ग्राम अध्यक्ष संतोष लाला और वारिस अली के घरों पर चढ़ाई कर दी। हमलावरों ने दोनों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। हमले में संतोष को ज्यादा चोटें आई थीं। पीड़ितों की ओर से थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। घायल संतोष को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया था। पुलिस की लापरवाही के खिलाफ मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अगुवाई में भाकियू कार्यकर्ताओं ने औरास थाने में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच उन्नाव जिला अस्पताल ले जाते समय संतोष ने दम तोड़ दिया। यह खबर पहुंचते ही औरास थाने में धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ताओं का पारा हाई हो गया। हालात बिगड़ते देख थाना पुलिस ने आनन फानन में ग्राम प्रधान सहित धर्मेंद्र सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed