फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   लखनऊ में शिलान्यास होते ही गहरापुरवा में गरजने लगीं मशीनें

लखनऊ में शिलान्यास होते ही गहरापुरवा में गरजने लगीं मशीनें

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर स्थित गंगानदी के पुल के शिलान्यास के अवसर पर रविवार को गंगा की रेती में प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा रहा। लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा किए जा रहे शिलान्यास का सीधा प्रसारण देखा। उधर, लखनऊ में शिलान्यास होते ही गहरापुर में मशीनें गरजने लगीं।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह का प्रसारण देखने के लिए जिला प्रशासन ने दो टेलीविजन स्क्रीन लगाई थी। अपर जिलाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह और एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव सुबह दस बजे एक दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ ग्राम गहरापुरवा के निकट स्थित गंगा नदी के तट पर पहुंच गए थे। वहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों का भी जमावड़ा रहा। लगभग दोपहर 12 बजे ज्याें ही टीवी स्क्रीन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने एक्सप्रेस वे और पुल का शिलान्यास किया तो वहां पर उपस्थित अधिकारियों और ग्रामीणों ने तालियां बजाई। एडीएम ने बताया कि जनपद कन्नौज के ब्लाक तालग्राम से बांगरमऊ की सीमा तक के एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य एफकोन इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड निर्माण इकाई को दिया गया है। कुल लंबाई 63 किमी. है। लागत करीब 1630 करोड़ आएगी। इस छह लेन मार्ग के लिए इतना ही चौड़ा गंगा पुल भी बनाया जाएगा। इस मौके पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. मुन्ना अल्वी, एएसपी रामकिशुन, एसडीएम शशिकांत, सीओ आरके सिंह, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकांत शुक्ला व कानूनगो सुहैल अहमद मौजूद रहे। ग्रामीणों में तनजीम अहमद, रामऔतार निषाद प्रधान, मेड़ेलाल निषाद, एखलाक खां, साबिल अल्वी सपा नेता आदि थे।
विज्ञापन


शिलान्यास के साथ ही गरजने लगी मशीनें
बांगरमऊ। टीवी स्क्रीन पर जैसे ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा शिलान्यास किए जाने का प्रसारण हुआ वैसे ही गहरापुरवा की गंगा रेती में भारी भरकम मशीनें गरजने लगी। मशीनों ने चंद घंटाें में ही करीब पचास मीटर चौड़ी और करीब सौ मीटर लंबी कच्ची सड़क बना डाली। लाल वर्दी में कंपनी के करीब एक दर्जन कर्मचारियों को हरी वर्दी पहने कंपनी के एजीएम आलोक रंजन घटक, वरिष्ठ प्रबंधक हेम शेखावत तथा प्रबंधक राज रवींद्रन नायक व वीके सिंह निर्देश देते रहे। एजीएम श्रीघटक ने बताया कि सड़क और पुल का काम आज से युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। एक्सप्रेस वे और पुल का कार्य दो वर्ष में पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी के व्यापार के खुलेंगे नए रास्ते
बांगरमऊ। शिलान्यासस्थल के निकट स्थित ग्राम गहरापुरवा निवासी मनीराम पूर्व प्रधान, मनसुखलाल व सुरेश ने बताया कि एक्सप्रेस वे में गांव के सैकड़ों बीघा उपजाऊ खेती अधिग्रहीत हो जाने के बावजूद गांव के सभी लोग सड़क और पुल बनने की आशा से खुश हैं। इससे उनका गांव अब विकास के नक्शे पर होगा और लखनऊ, आगरा, दिल्ली आदि शहराें में अपनी कृषि उपज बेचने के लिए आसानी होगी। पड़ोसी ग्राम गढ़ेवा निवासी नत्थालाल निषाद व ग्राम कुंसी के शिवराज निषाद ने बताया कि एक्सप्रेस वे और पुल बन जाने से उन्हें सब्जी के व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा।


50 गांवों के किसानों की जमीन हुई अधिग्रहीत
इस परियोजना में तहसील सफीपुर, बांगरमऊ व हसनगंज के 50 गांवों के लोगों की 661.3814 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसके अलावा 39 हेक्टेअर भूमि सरकारी है। गहरापुरवा पर एक्सप्रेस वे तकरीबन 12 मीटर ऊंचा रहेगा। शिलान्यास होने के साथ ही काम भी तेजी के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed