फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   हाईस्कूल और इंटर की कापियों का मूल्यांकन 11 से

हाईस्कूल और इंटर की कापियों का मूल्यांकन 11 से

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ग्यारह अप्रैल से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन के लिए जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किया जाना है।
विज्ञापन

हाईस्कूल स्तर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अचलगंज व राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली में किया जाएगा। जीजीआईसी अचलगंज में कापियों के मूल्यांकन के लिए 57 उप प्रधान और 562 सहायक टीचर लगाए गए हैं। यहां हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विषय, प्रारंभिक गणित, कॉमर्स, चित्रकला, कन्नड़ व अर्बी आदि विषयों की 1,44,883 कॉपियां चेक की जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली में 48 उप प्रधान व 480 सहायक टीचर लगए गए हैं। यहां विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, गृह विज्ञान और सिलाई आदि विषयों की कापियों का मूल्यांकन होगा। इसी प्रकार इंटरमीडिएट 2,04,465 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। यहां 40 उपप्रधान व 280 सहायक टीचर लगाए गए हैं। इस केंद्र पर हिंदी प्रथम, द्वितीय, गणित प्रथम, द्वितीय, शिक्षाशास्त्र द्वितीय, अर्थशास्त्र प्रथम, चित्रकला, समाजशास्त्र, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉयोलॉजी व व्यवसायिक विषयों की कापियां चेक की जाएंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उन्नाव में 35 डिप्टीहेड व 316 सहायक टीचर लगाए गए हैं। यहां 1,82,176 कापियों का मूल्यांकन किया जाना है। सामान्य हिंदी प्रथम व द्वितीय, संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, गृह विज्ञान व व्यवसायिक की कापियों का मूल्यांकन किया जाना है। मूल्यांकन प्रभारी जीआईसी के टीचर ओम प्रकाश दीक्षित को बनाया गया है। उपनियंत्रक जीआईसी प्रिंसिपल राजाराम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
डीआईओएस डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बिजली पानी की व्यवस्था लगभग सभी मूल्यांकन केंद्रों पर है। फिर भी यदि कहीं कोई दिक्कत होती है तो उसको सही कराया जाएगा। मूल्यांकन कार्य 11 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed