फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नामांकन के पहले दिन फार्म ले गए प्रत्याशी

नामांकन के पहले दिन फार्म ले गए प्रत्याशी

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नामांकन के पहले दिन एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। 15 लोकसभा और 7 विधानसभा प्रत्याशी फार्म जरूर ले गए। नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में की गई कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बैरीकेडिंग से आम आदमी हलाकान रहे। पहले दिन नामांकन दाखिल न होने के पीछे लोगों ने शुभ मुहूर्त न होने की बात कही है।
विज्ञापन

33 उन्नाव लोकसभा और 165 सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन प्रत्याशियों ने केवल फार्म लिए। कोई खुद जाकर फार्म ले आया तो कुछ ने अपने प्रतिनिधि को भेजा। दोपहर 3 बजे तक पर्चे दिए गए। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के सच्चिदानंद हरि साक्षीजी महाराज 4, सपा से अरुण शंकर शुक्ला अन्ना 4, कांग्रेस की अन्नू टंडन 4, बसपा के ब्रजेश पाठक 3 और आम आदमी पार्टी के अरविंद कुमार 3 फार्म ले गए। इसके अलावा निर्धन समाज पार्टी आल इंडिया के सुनील सिंह ने 1, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजेश कुमार चौधरी ने 1, बहुजन मूवमेंट बचाओ राष्ट्रीय आंदोलन (गैर पंजीकृत) से अनिल कुमार चौधरी और उनकी पत्नी रुचि चौधरी ने 1-1, सोशलिस्ट पार्टी के अनिल कुमार मिश्र ने 1, मानवतावादी समाज पार्टी के सुखदेव ने 1, आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के आयसा रहमान ने 1, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रूप नारायण सिंह ने 1 और निर्दलीय रामेश्वर और गुरुदयाल ने 2-2 सेट हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं, सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी मनीषा दीपक 4, भाजपा के पंकज गुप्ता 2, बसपा के अशोक सिंह 4 और कांग्रेस के कमल तिवारी नामांकन फार्म के 4 सेट ले गए। इसके अलावा सवर्ण समाज पार्टी की ममता सिंह ने 1, अपना दल के राजेश ने 2 और राष्ट्रीय शक्ति चेतना के बालकृष्ण ने एक सेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन की अधिसूचना जारी
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अधिसूचना जारी कर दी गई। डीएम ने बताया कि उम्मीदवार 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक (लोक अवकाश के दिन से भिन्न) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक के बीच पर्चा दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तारीख 10 अप्रैल सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक है। मतदान 30 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 16 मई को दही चौकी स्थित भंडारणगृह में होगी।


अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
कचहरी परिसर में इंट्री में दिक्कतों को देखते हुए वकीलों ने हंगामा किया। जिला प्रशासन ने नामांकन को देखते हुए कचहरी जाने वाले हर रास्ते में बैरीकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया था। वाहनों के बाहर खड़े कर देने से अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। इसको देखते हुए प्रशासन ने एक रास्ता खोल दिया। जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। वहीं कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाकर आने-जाने वालों की चेकिंग की गई। आम लोगाें की इंट्री रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed