{"_id":"40-155244","slug":"Unnao-155244-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल निलंबित, सीडीपीओ औरास का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल निलंबित, सीडीपीओ औरास का वेतन रुका
Unnao
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज (उन्नाव)। तहसील दिवस में फिरोजाबाद गांव के लेखपाल की कई शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने उसे निलंबित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हॉट कुक्ड योजना के संचालन से संबंधित सवालों का जवाब ना दे पाने पर औरास सीडीपीओ का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। डीएम ने शिक्षा, आंगनबाड़ी और सिंचाई विभाग के अफसरों को दो टूक कहा कि कार्यशैली सुधारें वरना निलंबन होगा।
मंगलवार को हसनगंज तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम विजय किरन आनंद ने की। इस दौरान फिरोजाबाद के कुछ ग्रामीणों ने लेखपाल रमेश की शिकायत की। कहा कि साहब, लंबे समय से वरासत दर्ज नहीं कर रहा है। अन्य कई आरोप भी लगाए। इस पर डीएम ने लेखपाल रमेश को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औरास ब्लाक की सीडीपीओ से हॉट कुक्ड योजना व केंद्रों के संचालन के बारे में कई क्रास सवाल किए। डीएम के सवालों के बाउंसर का सीडीपीओ कोई जवाब नहीं दे पाई। इस पर डीएम ने इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। खंड शिक्षाधिकारियों, सीडीपीओ व सिंचाई विभाग के अफसरों व कर्मचारियों की जमकर क्लास ली और कहा कि कार्यों में सुधार लाएं वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। डीएम ने कहा कि एसडीएम, तहसील व ब्लाक के अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की मानीटरिंग करें। जो सही ढंग से कार्य ना करें उसके विरुद्ध कार्रवाई हो।
सोमवार को मनाया जाएगा रोजगार दिवस
डीएम ने कहा कि हसनगंज तहसील के तीनों ब्लाकों की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इसमें मनरेगा से अधिक से अधिक लोगों को काम दिए जाने पर खुली चर्चा की जाएगी। कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट, शौचालय, चारागाह आदि कार्य मनरेगा से युद्धस्तर से कराने के निर्देश दिए। गांवों में कम से कम 500 महिला मेट बनाए जाएंगे। विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि गत तीन माह में विद्युत चोरी रोकने व ट्रांसफार्मर बदलने आदि की कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराएं। डीएम ने जिलास्तर पर बनाए गए जन शिकायत प्रकोष्ठ में आयी शिकायतों का वितरण प्रस्तुत करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरण 2 दिन के अंदर निस्तारित किए जाएं। तहसील दिवस में एसपी सोनिया सिंह, सीडीओ हेमंत कुमार द्विवेदी, एसडीएम शेरी, सीएमओ, डीडीओ, बीडीओ नवाबगंज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदर में 57 में 4 मामलों का हुआ निस्तारण
न्योतनी निवासी शकील अहमद ने हसनगंज तहसील दिवस में दी गई शिकायत में फरहदपुर मार्ग से न्योतनी तक मार्ग निर्माण की मांग की। झलोतर के मंसूर प्रधान ने 1489 बीघा तालाब पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। नई सराय के प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह ने ग्रामीणों को आवास दिलाने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। उधर, सदर तहसील में 57 मामले आए जिनमें से मात्र 4 मामलों का निस्तारण हुआ। बीघापुर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील दिवस में कुल 40 मामले आए जिनमें से 2 का निस्तारण हुआ।