{"_id":"40-155237","slug":"Unnao-155237-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंटर गिरने से बच्चे की मौत, भाई-बहन मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंटर गिरने से बच्चे की मौत, भाई-बहन मरणासन्न
Unnao
Updated Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी (उन्नाव)। निर्माणाधीन का लिंटर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि उसके छोटे भाई-बहन की हालत गंभीर है। दोनों को लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर किया गया है। आसीवन थानाक्षेत्र के कसबा रसूलाबाद के मोहल्ला विनोवा नगर निवासी पप्पू मकान का निर्माण करा रहा है। मंगलवार शाम को पंद्रह दिन पूर्व ढाले गए लिंटर की शटरिंग खोलते समय लिंटर गिर गया और घर के बाहर खेल रहा बेटा आसिफ (11) दब गया। जबकि बेटी आफरीन (8) और सबसे छोटा बेटा आमिर (6) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तीनों को स्वास्थ्यकेंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया जबकि आफरीन और आमिर को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन