फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   आज अदा होगी बकरीद की नमाज

आज अदा होगी बकरीद की नमाज

Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
Unnao
Unnao Updated Wed, 16 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। नगरपालिका प्रशासन ने बकरीद को देखते हुए मुस्लिम मोहल्लों में सफाई कराई। बुधवार को सुबह नमाज अदा की जाएगी। आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए नगरपालिका कर्मचारियों ने जमकर पसीना बहाया। मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव किया गया। मंगलवार सुबह से ही नगरपालिका कर्मचारी मस्जिद और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में साफ सफाई के लिए जुट गए थे। शहर के कई क्षेत्रों में देर शाम तक सफाई चलती रही। सफाई के साथ ही ईदगाह के आसपास आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया गया। बड़ी ईदगाह के साथ-साथ मस्जिदों के आसपास फैली गंदगी को भी साफ किया गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने मंगलवार शाम खुद सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईदगाह में बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन


बाजार रहे गुलजार
मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। धवन रोड स्थित बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। सेवई, मेवे, कपड़े, ज्वेलरी, टोपी और जूते-चप्पलों की खरीदारी होती रही। सेवइयों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। घरों में भी बकरीद की तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। धवन रोड, विश्वेश्वर दयाल मार्केट व सब्जी मंडी में स्थित बाजारों में बकरीद की खरीदारी देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन


ईदगाह पर खड़ी मिलेगी एंबुलेंस
उन्नाव। बकरीद पर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क है। सीएमओ डॉ. डीपी मिश्रा ने बताया कि बकरीद पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के तीन प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस खड़ी रहेंगी। इनमें बड़ी ईदगाह, छोटी ईदगाह और जामा मस्जिद शामिल है। इन स्थानों पर सुबह सात बजे से ही एंबुलेंस पहुंच जाएंगी। नमाज के बाद तक एंबुलेंस वहीं खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अदा की जाएगी नमाज
बड़ी ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 8 बजे
छोटी ईदगाह - 8.30 बजे
शाही मस्जिद तालिब सराय - 8.00 बजे
कंजी वाली मस्जिद - 8.00 बजे
तकी नगर मदीना मस्जिद - 7.00 बजे
काजी बुद्धन शाह मस्जिद - 8.30 बजे
हाजी अताउल्लाह मस्जिद - 7:30 बजे
बालाए किला मस्जिद - 8.30 बजे
कसाई चौराहा एक मीनारी मस्जिद - 8.30 बजे
जन्नतुल मस्जिद तालिब सराय - 8:30 बजे
मोहम्मदिया मस्जिद एबी नगर - 8:00 बजे
मस्जिद मोहल्ला ऊंटसार - 8:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed