{"_id":"40-146338","slug":"Unnao-146338-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों में लगेंगे रोजगार मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों में लगेंगे रोजगार मेले
Unnao
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सेवायोजन कार्यालय और सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस के अधिकारियों ने अब कार्यालय के अलावा जिले के सभी ब्लाकों में जाकर रोजगार मेले लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सेवायोजन अधिकारी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर संस्तुति मांगी है। कहा कि रोजगार मेले की शुरुआत नवाबगंज ब्लाक से की जाएगी। इसके बाद बाकी के सभी ब्लाकों में सितंबर के अंत तक मेला लगाकर नौकरियां दी जाएंगी।
सेवायोजन कर्मचारी अब अपने कार्यालय से निकलकर जिले के सभी ब्लाकों में रोजगार मेलों का आयोजन करेंगे। इसके तहत अधिक से अधिक बेरोजगारों को नियोजित करने का कार्य किया जाएगा। यह अभियान 20 अगस्त से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा जिसमें विभागीय कर्मचारी और रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनी जिले के सभी 16 ब्लाकों में रोजगार मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगारों को नियोजित करने का कार्य करेंगे। एसआईएस कंपनी के अधिकारी रनवीर सिंह ने कहा कि उन्हें जिले में 1000 सिक्योरिटी गार्ड और 200 सुपरवाइजरों की भर्ती करनी है। बताया कि सभी ब्लाकों में दो-दो दिन मेले का आयोजन किया जाएगा। सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार ने कहा कि ब्लाक स्तर पर मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए डीएम, एसपी और सभी ब्लाकों के बीडीओ को पत्र भेज दिया है। ब्लाकों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर कोई असुविधा न हो इसके लिए एसपी से सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी मांग की है।