{"_id":"40-146326","slug":"Unnao-146326-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा फहराने के स्थान को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडा फहराने के स्थान को लेकर विवाद
Unnao
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
भगवंतनगर (उन्नाव)। भईयाखेड़ा में गांधी चबूतरे पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत चौकी में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भईयाखेड़ा गांव में हर साल 15 अगस्त पर ग्रामीण श्यामसुंदर पुत्र गंगासागर के मकान के बगल में खाली पड़ी जमीन पर बने गांधी चबूतरे पर झंडारोहण करते हैं। इस बार गंगासागर व ग्राम प्रधान ने झंडा फहराने से मना कर दिया जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव के राजचरन सिंह, रामचरन, सुनीता सिंह, भानु प्रताप कुशवाहा व विनोद कोरी आदि ने चौकी में प्रार्थनापत्र दिया है। बताया जाता है कि गंगासागर पहले इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने मामले की जांच की थी और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से गंगासागर ग्रामीणों से खुन्नस मानने लगा है। इससे इस बार झंडारोहण करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन