फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   अपना रोल नंबर ही नहीं लिख पाए परीक्षार्थी

अपना रोल नंबर ही नहीं लिख पाए परीक्षार्थी

Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
Unnao
Unnao Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। विद्या ज्ञान विद्यालय, सीतापुर में प्रवेश के लिए कक्षा पांच के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। दोनों सेंटरों पर 50 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली बार प्रवेश परीक्षा में बैठे कई छात्र अपना रोल नंबर भी नहीं लिख पाए। सेंटरों पर बीएसए टीम के साथ निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

रविवार काआयोजित विद्या ज्ञान परीक्षा में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षकों को रोल नंबर लिखवाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परीक्षा में उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया था जिनके पिता की सालाना आय 1,00,000 रुपये है। विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए शहर में दो सेंटर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कॉलेज रोड तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरन नगर बनाए गए थे। कॉलेज रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में 1262 बच्चों को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में सुबह 631 में 384 छात्राओं ने परीक्षा दी। इसी केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से
विज्ञापन

शुरू हुई। इसमें 631 में 344 छात्रों ने परीक्षा दी। यहां विद्या ज्ञान विद्यालय की ओर से पवन निरीक्षण कर रहे थे।
यही हाल सरस्वती विद्या मंदिर पूरन नगर का रहा। यहां दोनों पालियों में 2992 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी। पहली पाली में 1496 छात्राओं में 665 ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में भी 1496 छात्रों को परीक्षा देनी थी जिसमें 780 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। इस सेंटर पर विद्या ज्ञान विद्यालय के टीचर अमित को परीक्षा की देखरेख के लिए लगाया गया था। दोनों पालियों में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, सह व्यवस्थापक अनुपम दीक्षित व विनय त्रिपाठी निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed