{"_id":"40-131847","slug":"Unnao-131847-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा की हत्या का आरोपी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा की हत्या का आरोपी दबोचा गया
Unnao
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा (उन्नाव)। पांच दिन पहले बारातियों की भीड़ के बीच जीजा की गोली मार कर हत्या करने वाले
आरोपी को पुरवा पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह वह भागने की मंशा से पुरवा मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहा था। हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी
बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। हालांकि दूसरे हत्यारोपी की पुलिस को अभी भी तलाश है।
तीन साल पहले आग से जलकर बहन की मौत के लिए जीजा को जिम्मेदार मानते हुए पुरवा कोतवाली के निद्धाखेड़ा गांव निवासी संजय पुत्र राजाराम ने अचलगंज क्षेत्र के गौरीशंकरपुर गांव निवासी अपने जीजा सुनील कुमार लोधी (30) पुत्र मंगली प्रसाद की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुनील अपने चचेरे भाई दिनेश पुत्र जवाहर लाल की बारात में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रम्माखेड़ा गांव गया था। गोली मारने के बाद हमलावरों ने पथराव भी किया था। पथराव से मची भगदड़ में कई बाराती चुटहिल भी हुए थे। लोगों ने रम्माखेड़ा गांव निवासी चंदन पुत्र मैकूलाल को दौड़ाकर पकड़ने के बाद पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। रविवार को घटना के मुख्य आरोपी व मृतक के साले संजय को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह पुरवा-उन्नाव मार्ग पर मंगतखेड़ा बाजार के पास भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। वाहनों की जांच कर रही पुलिस की नजर पड़ी तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया । पिता मंगली प्रसाद ने बेटे सुनील की हत्या में संजय, उसके साले बेचेलाल और चंदन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुरवा कोतवाली प्रभारी एसएन गुप्ता ने बताया तीसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।