फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   वो शोलों से करने चले हैं उजाले...

वो शोलों से करने चले हैं उजाले...

Sun, 10 Mar 2013 05:31 AM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 10 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। साहित्य भारती के 20वें कवि सम्मेलन में वाणी पुत्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान अरुणिमा स्मारिका का विमोचन भी हुआ। भोर तक कविताओं का दौर चलता रहा और श्रोता वाह-वाह करते रहे। कई जिलों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लक्ष्मीकांत शुक्ल और विशिष्ट अतिथि सीडीओ हेमंत कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अलीगढ़ से आईं मुमताज नसीम ने पढ़ा-आज इकरार कर लिया हमनें, खुद को बीमार कर लिया हमने..। इलाहाबाद की सुनैना त्रिपाठी ने पढ़ा-आत्मा बनके तन में समा जाओ ना, और पास आओ, पास आओ..। आजमगढ़ के सीडीओ डा. अखिलेश मिश्रा ने कहा-रोटी खरीद है इमान बेेंचकर, घर में बचा था बस यही सामान बेंचकर..। लोकेश शुक्ल ने वो शोलों से करने चले हैं उजाले, किया है जिन्हें देश हमने हवाले पढ़ा तो लोगों ने उत्साह बढ़ाया। डा. कमल मुसद्दी ने पढ़ा-राजधानी की सड़कों पर बर्बर घिनौनाकांड, तिस पर बयानबाजी की जुगाली करते नेता फायर ब्रांड और डॉ. हरिओम पवार ने पढ़ा-मैं भारत का संविधान हूं, लाल किला से बोल रहा हूं, मेरा अंतरमन घायल है, दिल की गांठे खोल रहा हूं ।
विज्ञापन

इसके अलावा रामकिशोर तिवारी किशोर बाराबंकी, मृदुल तिवारी, हास्य कवि दिलीप दुबे, डा. सुरेश अवस्थी कानपुर, कीर्ति माथुर अलीगढ़, केडी शर्मा हाहाकारी, सरदार मंजीत सिंह आदि ने भी कविता पाठ किया। अंत में डा. हरिओम पवार को साहित्य भारती अलंकरण और केडी शर्मा हाहाकारी को बलई काका सम्मान दिया गया। यहां पर अतुल मिश्रा, रवि सहाय मिश्र राधे, ललित मिश्रा, दिनेश तिवारी, हरिमोहन निगम, नेहा निगम, तबस्सुम नफीस, रामदेव शुक्ला, पीके मिश्रा, अंकित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed