फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   नहर में मिला अधेड़ का शव

नहर में मिला अधेड़ का शव

Mon, 25 Feb 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। सकरावा चौकी पुलिस ने मिर्जापुुर नहर पुल के पास से अज्ञात शव बरामद किया है। शिनाख्त न होने से परिजनों को सूचना नहीं दी जा सकी। मृतक की जेब से पैनकार्ड मिला है। उसके आधार पर पुलिस परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



रविवार देर रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि मिर्जापुर नहर पुल के पास एक शव फंसा हुआ है। इस पर सकरावा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा अजय सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे शव को नहर से बाहर निकाला जा सका। तलाशी में पेंट की जेब से पैनकार्ड मिला है। इसमें अजब सिंह पुत्र बुध पाल लिखा है। मृतक की उम्र लगभग 46 वर्ष होगी। उन्होंने बताया कि संभावना है कि शव मैनपुरी जनपद से बहता हुआ यहां तक आया है। शव 4-5 दिन पहले का है। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहां से सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कन्नौज भेजा गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास से मिले पैनकार्ड के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना भिजवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



नहर में मिला अधेड़ का शव
नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed