{"_id":"5c169e93bdec2257293bca56","slug":"71544986259-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनरियों की मानीटरिंग में जुटे अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेनरियों की मानीटरिंग में जुटे अधिकारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कुंभ स्नान के तहत गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए शासन ने किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत जिले में अनुश्रवण समिति पूरी तरह से अलर्ट है। टेनरियों की मानीटरिंग करने के साथ ही सिटी व लोन नाला का भी निरीक्षण किया जा रहा है। शासन ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
15 दिसंबर से 15 मार्च तक प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होगा। लाखों की संख्या में रोज कुंभ में पवित्र स्नान करेंगे। पवित्र स्नान में प्रदूषित पानी की डुबकी श्रद्धालु न लगाएं इसके लिए शासन छह माह से तैयारियों में जुटा हुआ है। शासन ने प्रदूषण फैलाने वाली टेनरियों को जीरो डिस्चार्ज का आदेश दिया है। जिसके तहत 52 टेनरियों में ताला लग गया है। जबकि अन्य को भी जीरो डिस्चार्ज के आदेश दिए हैं। टेनरियों पर नजर रखने के लिए अनुश्रवण समिति को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को समिति ने नाला, सीईटीपी व टेनरियों का निरीक्षण किया था। शासन ने जिला स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन होगा। गंगा में किसी हाल में प्रदूषित पानी नहीं गिरने दिया जाएगा।
विज्ञापन
-कुंभ स्नान के तहत अनुश्रवण समिति हुई अलर्ट
-टेनरियों के साथ ही ड्रेन का निरीक्षण शुरू