फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   शैक्षिक गुणवता खराब मिलने पर प्रधान शिक्षक निलंबित

शैक्षिक गुणवता खराब मिलने पर प्रधान शिक्षक निलंबित

Fri, 01 Mar 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
शैक्षिक गुणवता खराब मिलने पर प्रधान शिक्षक निलंबित
औरास। बीएसए ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक स्कूल ताला सराय में पढ़ाई के साथ साथ भौतिक परिवेश सही न मिलने पर प्रधान शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। वहीं दो स्कूलों में पूरे स्टाफ को सुधार की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन



बीएसए बीके शर्मा उच्च प्राथमिक स्कूल ताला सराय पहुंचे। यहां पढ़ाई का स्तर खराब मिलने के साथ भौतिक परिवेश भी काफी पिछड़ा था। जिस पर प्रधान शिक्षक योगेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 121 बच्चों में 63 उपस्थित मिले। पढ़ाई का स्तर सही न मिलने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोकते हुए एक महीने सुधार का समय दिया।
विज्ञापन



फतेहपुर नरसा उच्च प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 72 में 34 बच्चे उपस्थित रहे। शैक्षिक स्तर भी कमजोर था। बच्चे वर्णमाला के ज्ञान में काफी कमजोर मिले। यहां भी स्टाफ का वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक स्कूल फतेहपुर नरसा में पंजीकृत 220 में 160 बच्चे उपस्थित मिले। हसनगंज ब्लॉक के हरौनी शमसुद्दीनपुर प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 110 में 60 बच्चे पढ़ाई करते मिले। शैक्षिकस्तर कमजोर मिलने पर चेतावनी दी गई। मियागंज प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 130 में 97 बच्चे उपस्थित मिले। शैक्षिक व्यवस्था अच्छी मिली। स्कूल की शिक्षिका शशी कनौजिया को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बीएसए ने बताया चेतावनी और वेतन कटौती से भी शिक्षकों ने रवैये में सुधार न किया तो निलंबन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब सुबह 9 बजे से संचालित होंगे स्कूल
बीएसए ने परिषदीय स्कूलाें के समय में बदलाव कर दिया है। पहले की तरह स्कूल सुबह 9 से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। शीत लहर के चलते स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 3 बजे तक किया गया था। यह जानकारी बीएसए बीके शर्मा ने दी।


-दो स्कूलों में पूरे स्टाफ का रोका गया वेतन
-बीएसए ने औरास व मियागंज ब्लॉक के स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed