{"_id":"5c743864bdec2258bd0c964e","slug":"61551120484-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों की सुरक्षा व स्वच्छता की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों की सुरक्षा व स्वच्छता की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। एक सप्ताह बाद पड़ने वाले महापर्व महाशिवरात्रि पर मंदिरों की सुरक्षा व स्वच्छता की मांग करते हुए हिंदू जागरण मंच ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने पदाधिकारियों के साथ जाकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। बताया कि 4 मार्च को महापर्व महाशिवरात्रि पड़ रहा है। इस दिन कस्बों व शहर में हिंदू संगठनों द्वारा विशाल शिवशोभा यात्रा निकाली जाती है, जिसमें सैकड़ों झांकियां व हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा मार्गों व मंदिरों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही मंदिरों व यात्रा मार्गों पर सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया। प्रसाद वितरण स्थलों में कूड़ेदान एवं यात्राओं में सम्मलित होने वाले श्रद्धालुओं के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकरों की व्यवस्था हो। जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, युवा प्राभारी मनीष अवस्थी, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, पुनीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवम आजाद, उपाध्यक्ष विष्णुशंकर, आकाश तिवारी, शिवम चौरसिया, सत्यम शुक्ला, अमर सिंह, कन्हैयालाल पांडेय व चंद्रभूषण तिवारी आदि मौजूद रहे।