{"_id":"5e24a9658ebc3e4b5a7812ba","slug":"60-beat-soldiers-of-sadar-kotwali-armed-with-pistol-unnao-news-knp53947006","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल से लैस हुए सदर कोतवाली के 60 बीट सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल से लैस हुए सदर कोतवाली के 60 बीट सिपाही
विज्ञापन
पिस्टल से लैस बीट सिपाहियों को दिशा निर्देश देते एसपी विक्रांतवरी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। अपराध और अपराधियों पर अंकुश पाने और हर नागरिक से जुड़ने के लिए एसपी ने सदर कोतवाली से हाईटेक बीट सिस्टम की शुरुआत की है। जिले के सभी थानाें में सदर कोतवाली को चुनते हुए 60 बीट का चयन किया गया है। बीट के सिपाही को बीट अधिकारी का दर्जा देकर एसपी ने दरोगा की तरह इन सिपाहियों को भी रविवार को पिस्टल से लैस किया है। शीघ्र ही इन सिपाहियों को पुलिस अधिकारी के स्लोगन लिखी बाइक, वॉकी टॉकी, बॉडी वॉर्न कैमरा व सीयूजी नंबर दिया जाएगा।
डीजीपी के पायलट प्रोजेक्ट के तहत बीट पुलिसिंग को जिले में नया रूप देकर मॉडल बीट पुलिसिंग बनाया गया है। सदर कोतवाली की सभी चौकी और हल्का के गांवों की छोटी-छोटी समस्या से वाकिफ होने और अपराधियों पर नजर रखने के लिए सिपाहियों को हाईटेक बनाया गया है। 60 सिपाहियों को एसपी ने पुलिस लाइन में रविवार को पिस्टल देकर उन्हें जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि जिले के एक थाना को मॉडल बीट पुलिसिंग के लिए चुना जाना था। जिस पर सदर कोतवाली को मॉडल बीट पुलिसिंग के लिए चुना गया है। रविवार को सभी बीट अधिकारियों को पिस्टल दी गई हैं। शीघ्र ही अन्य उपकरणों से इन्हें लैस कर दिया जाएगा। बताया कि बीट को बेसिक पुलिस यूनिट की तरह विकसित किया जाएगा।
एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह सीओ सिटी बीट अधिकारियों के कार्य की समीक्षा करेंगे। इसी तरह एएसपी दरोगा के कार्य की समीक्षा करेंगे। बताया कि शीघ्र ही नया बीट एप भी जारी होगा। बीट अधिकारियों को सीयूजी नंबर देकर उसका बीट क्षेत्र में प्रचार प्रसार कराया जाएगा। ताकि हर सूचना उन तक पहुंच सके।