फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   58.93 peercent voting in unnow

उन्नाव में 58.93 प्रतिशत वोटिंग

Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
58.93  peercent voting in unnow
उन्नाव के हड़हा पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए भीड़ रही। इनमें मुस्लिम महिलाओं ले भी बढ़-चढ़कर हि? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विधानसभा चुनाव में जनपद के वोटर प्रथम श्रेणी नहीं ला सके। घर से निकलकर बूथ तक जाने में रुचि न दिखाने के कारण मतदान का प्रतिशत 58.93 पर ही अटक गया। यह पिछले चुनाव से भी दो प्रतिशत कम रहा।
विज्ञापन

जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए इस बार प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनाव आयोग ने भी खास तरह के इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। मतदाताओं को कई कार्यक्रमों का आयोजन करके जागरूक किया गया। हालांकि इसके बाद भी वोटरों ने मतदान दिवस को रेस्ट डे मनाया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद बूथ पर वोटरों की लाइन लग गई। दोपहर होते-होते बूथों पर सन्नाटा पसरने लगा। शाम तक इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंचकर वोट डालते रहे। जिस कारण शाम छह बजे तक कुल 22,87850 वोटरों में मात्र 13,48230 ही बूथ तक पहुंचे। जिसके चलते इस बार वोटर मतदान में फिसड्डी साबित हुए। 2017 में मतदान प्रतिशत 60.13 रहा था।
विज्ञापन

केवल मोहान के ही मतदान फर्स्ट डिवीजन ही हासिल कर सके। मतदान समाप्ति के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में ईवीएम को सील किया गया और फिर दही चौकी स्थित वेयर हाउस में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांगरूम में रखा गया। छह विधानसभा क्षेत्रों से यहां पर ईवीएम जमा करने भारी संख्या में वाहन पहुंचे। जिस कारण दही चौकी क्षेत्र में जाम लग गया। घंटों जाम में फंसकर वाहन सवार परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत 2017 2022
बांगरमऊ 59.83 57.4
सफीपुर 60.16 56.50
मोहान 62.74 61.20
सदर 60.52 59.80
भगवंतनगर 57.21 59.75
पुरवा 62.80 58.93
समयवार मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र 9 बजे 11 बजे 1 बजे 3 बजे 5 बजे 6 बजे
बांगरमऊ 7.3 20 38 48 55 57.4
सफ ीपुर 9.0 23 37 51 55 56.5
मोहान 12 26 39 50 58 61.2
उन्नाव 8.5 23 40 51 55 59.8
भगवंतनगर 9.2 22 35 45 57 59.7
पुरवा 9.5 23 39 52 57 58.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed