फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बेटी की ससुराल से लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

बेटी की ससुराल से लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Mon, 17 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बेटी की ससुराल से लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
बांगरमऊ। दामाद की मौत पर बेटी की ससुराल गए पिता की लौटते समय तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा व साथ में बैठे बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर सहित भाग गया। दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। यह दुर्घटना रविवार की शाम बिल्हौर मार्ग पर पंचूपुरवा गांव के पास हुई।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी के गांव मझरिया खुर्द निवासी खुशीराम (49) ने सात महीने पहले अपनी बेटी मनोरमा की शादी बांगरमऊ कोतवाली के नन्हू पुरवा गांव निवासी गुड्डू पुत्र सुरेश से की थी। काफी दिनों से बीमार दामाद गुड्डू की शुक्रवार को मौत हो गई थी। रविवार की सुबह खुशीराम अपने बेटे नेमचंद्र और सफीपुर कोतवाली के वजीरगंज निवासी बहनोई रामखेलावन के साथ बाइक से बेटी की ससुराल गया था। वहां से शाम को एक ही बाइक से तीनों लौट रहे थे। बाइक नेमचंद्र चला रहा था।
विज्ञापन


पंचूपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। इस दुर्घटना में खुशीराम की मौत हो गई। बेटा नेमचंद्र और बहनोई रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दो दिन पहले पति की मौत से बेहाल मनोरमा को पिता की मौत की सूचना मिली तो वह बदहवाश हो गई। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दामाद की मौत पर बेटी की ससुराल गए पिता की लौटते समय दुर्घटना में गई जान
-बिल्हौर मार्ग पर पंचूपुरवा गांव के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed