{"_id":"5bf5b036bdec2269724a8d42","slug":"51542828086-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए भटक रहे किसान
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। साधन सहकारी समिति में ताला बंद होने से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। कई किसान खेतों में पलेवा कर चुके हैं। गेहूं बुआई समय से करने के लिए से बड़ी संख्या में किसान बाजार से मंहगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर हैं।
साधन सहकारी समिति घाटमपुर कला में अभी तक खाद का स्टॉक नहीं पहुंचा है। पलेवा होने के बाद जमीन भी सूख रही है। खाद न मिल पाने से बुआई पिछड़ रही हे। घाटमपुर कला सोसाइटी के सचिव उमाशंकर ने बताया कि 6 अक्तूबर को चेक डीएपी और यूरिया के लिए जमा कर दी गई थी, लेकिन आज तक खाद नहीं मिली। जबकि जिले में खाद का पर्याप्त भंडार है। खाद न मिलने से किसान समिति के सदस्य आक्रोशित हैं।
किसानों के आक्रोश के कारण सचिव ने केंद्र पर ताला डाल दिया है। किसान शिव सेवक, प्रदीप कुमार, नारेंद्र प्रताप, शशि कुमार, महेश ने बताया कि समिति को उन्होंने पांच सौ से पांच हजार रुपये दे दिए थे। जब खाद की जरूरत है तो उन्हें खाद नहीं मिल रही।
विज्ञापन
-साधन सहकारी समितियों में खाद का संकट
-महंगे दामों पर बाजार से खरीदने को मजबूर