{"_id":"4f1ef9a01e14f1dda99bfbce6be973aa","slug":"48-hours-blackout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे ब्लैक आउट
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/शुक्लागंज। तूफान व तेज बारिश ने जिले के बिजली उड़ा दी। 48 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई। बिजली और पानी को लेकर लोग बेहाल नजर आए।
घरों को छोड़िए सरकारी दफ्तरों में भी बिजली के अभाव में काम ठप रहे। कार्यालयों में काम के लिए पहुंचे फरियादियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बिजली के विकल्प भी बेदम हो जाने से दिक्ततें लगातार बढ़ती जा रही है। वही बिजली विभाग का कहना है कि बुधवार सुबह तक ही पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी।
रविवार शाम करीब सात बजे तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि व बारिश हुई थी। तेज अंधड़ की चपेट में आकर सोनिक पावर हाउस से कुंदनरोड को आई ट्रांसमिशन की लाइन का टॉवर इब्राहिमाबाद के पास गिर गया था। तार टूटकर जमीन पर आ गए थे। इससे बिजली गुल हो गई थे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने मरम्मत की कवायद शुरू की लेकिन बारिश होने से टॉवर व तार जोड़ने में मुश्किलें आने लगीं। यह देख अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। सोमवार सुबह ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने कर्मचारियों को भेजकर टावर को सही कराने का प्रयास शुरू किया।
एक्सईएन प्रथम रामबुझारत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रांसमिशन के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने शाम 4 बजे तक सप्लाई चालू कर देने का आश्वासन दिया। हालांकि निर्धारित समयसीमा में टॉवर खड़ा नहीं हो पाया जिससे रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी।
सोमवार रात 8 बजे के बाद किसी तरह से सोनिक पावर हाउस चालू हुआ। इससे जुड़े आवास विकास कालोनी, पीडीनगर व इब्राहिमाबाद से जुड़े कुछ मोहल्लों में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई थी। शेष अन्य मोहल्लों (लगभग आधे शहर) में पूरी रात बिजली नहीं आई। वहीं जिन मोहल्लों में बिजली मिली भी वह भी कुछ ही समय में चली गई। ऐसे में बिजली के लिए पूरे शहर में त्राहि-त्राहि मची रही।
शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, बिजली न आने से लोगों के घरों में विकल्प के रूप में लगे इनवर्टर और चार्जर भी पूरी तरह से बंद पड़ चुके है। लोगों के रोज मर्रा के काम काज प्रभावित हो रहे है। मजबूरन लोगों को जरूरी कार्य अंधेरे में ही निपटाने पड़ रहे है। बिजली न आने से नगर के राजधानी मार्ग, पोनीरोड सहित अन्य स्थानों पर लगे करीब एक दर्जन एटीएम केंद्र में लगी मशीनें बंद हो गई हैं। जहां एक आध एटीएम चल भी रहे हैं तो वहां कैश न होने की दिक्कतें लोगों को झेलनी पड़ रही हैं। मशीनें बंद रहने से एटीएम सेंटरों पर सन्नाटा पसरा है। बिजली का असर व्यापार पर भी देखने को मिला। दिन भर जनरेटर के सहारे ही व्यापारियों ने अपने काम काज निपटाए। कई दुकानदारों ने इस कारण दुकानें ही जल्दी बंद कर दी।
एसडीओ उमेश चंद्र सोनकर ने बताया कि टावर की मरम्मत का कार्य अभी चल रहा है। उम्मीद है मंगलवार देर रात बिजली आ जाए लेकिन बुधवार सुबह ही पूरे नगर को बिजली मिल सकेगी। क्योंकि आपूर्ति चालू करते समय यदि एक साथ लोड दिया गया तो फ ाल्ट होने की आशंका है जिसके चलते बारी-बारी से क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जायेंगी।