फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   47 illegal construction collapse

हाईवे से हटाए गए 47 अवैध कब्जे

Fri, 27 May 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
47 illegal construction collapse
उन्नाव। हाईवे से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की अगुवाई में हाईवे के आसपास बुलडोजर चलाकर 47 कब्जे ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को गदनखेड़ा चौराहे से आवास विकास बाईपास तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया। स्थायी व अस्थायी निर्माण तोड़े गए। सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हाईवे पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर पाटन में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की दुकानों पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। व्यापारियों ने विरोध किया लेकिन पुलिस की सख्ती से सभी के तेवर ठंडे पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील बीघापुर क्षेत्र में बिहार कस्बे में मौरावां मार्ग पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। मुख्य मार्गों के किनारे लगी होर्डिंग, बाजार, टेंपो स्टैंड और ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण को हटवाया गया। नायब तहसीलदार बीघापुर राकेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम अजीत जायसवाल ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
टेंपो स्टैंड के लिए भूमि खाली कराई
बांगरमऊ। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गुरुवार को इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय के सामने सड़क खाली कराई गई। इसके साथ ही अग्निशमन केंद्र मार्ग के निकट सरकारी भूमि एसडीएम ने कब्जा मुक्त कराई। इस दौरान कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन होने की बात कही। एसडीएम ने मामला शांत कराया। एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के लिए सरकारी भूमि खाली कराई गई है। किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। (संवाद)

चिह्नित मार्ग के किनारे न करें कब्जे
फतेहपुर चौरासी। नगर पंचायत सभागार में व्यवसायियों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। सभी से अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग की अपील की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल अवस्थी व ईओ राजेंद्र दुबे ने बताया कि नगर क्षेत्र में काली मिट्टी दबौली मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा मार्ग चिह्नित किया गया है। सभी व्यवसायी इसके किनारे की भूमि पर व बाजार के मार्गों पर अतिक्रमण न करें। ईओ ने बताया कि शनिवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सहित व्यवसायी व सभासद मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed