{"_id":"5f4d4c428ebc3ee4fe33ccbd","slug":"44-infected-including-chc-in-charge-lab-technician-unnao-news-knp5799631159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी प्रभारी, लैब टेक्रीशियन सहित 44 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी प्रभारी, लैब टेक्रीशियन सहित 44 संक्रमित
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र के सीएचसी प्रभारी, सफीपुर में लैब टेक्रीशियन व एएनएम सहित जिले में 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 25 मरीजों को होम आइसोलेट व 19 को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी उनकी डॉक्टर पत्नी के साथ 28 व 36 साल के दो युवक, 40 व 32 साल की दो महिला, 33 व 45 साल के दो युवक, गंजमुरादाबाद कस्बे में हुई जांच में नगर पंचायत में तैनात 26, 35 व 46 साल के तीन कर्मचारी, सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में लैब टेक्रीशियन, एएनएम व 35 साल का युवक, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव नसिरापुर में 42 साल का युवक, पुरवा व असोहा में 35 व 40 साल के दो युवक, नवाबगंज में 35 साल का युवक, मियागंज में 32, 34, 36 व 38 साल के चार युवक, शहर के पुरानी बाजार में 42 साल का युवक, कांशीराम में 4 युवक, महिला अस्पताल में गर्भवती, जिला अस्पताल में हुई जांच में 5, शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 6 वहीं, लखनऊ व कानपुर की अलग-अलग लैबों से हुई जांच में 5 की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 44 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 25 संक्रमितों को होम आइसोलेट व 19 को नवाबगंज के श्रीराममूर्ति व बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 1973 संक्रमित
जिले में अब तक 1973 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 1083 को घर भेजा जा चुका है। 846 का इलाज चल रहा है। इसमें 44 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
48 घंटे के लिए बंद की गई सीएचसी
सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्रीशियन व एएनएम के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएचसी को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि स्टाफ के अन्य सदस्यों की जांच कराने के बाद ही स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाएगा।