फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बेटी के जन्म पर बधाई दे मुंह मीठा कराएगा डाकिया

बेटी के जन्म पर बधाई दे मुंह मीठा कराएगा डाकिया

Thu, 22 Nov 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बेटी के जन्म पर बधाई दे मुंह मीठा कराएगा डाकिया
उन्नाव। बेटियों के लिए केंद्र सरकार नई पहल करने जा रही है। घर में बेटी का जन्म होने पर डाक विभाग से मिठाई के अलावा बधाई पत्र भेजा जाएगा। बेटियों के चिन्हांकन के लिए पोस्टमैन के अलावा स्वास्थ्य विभाग व ग्रामप्रधानों की मदद ली जाएगी। सरकार जल्द ही इस योजना का शुभारंभ करेगी।
विज्ञापन



बेटी बचाओ अभियान के तहत डाक विभाग जल्द एक नई योजना का शुभारंभ करने जा रहा है। जिसमें डाकिया अब चिट्ठी देने के साथ ही अपने वार्ड में होने वाली बेटियों की भी जानकारी रखेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा ग्राम प्रधान व सभासद से लगातार संपर्क में रहेंगे। महीने भर में होने वाली बच्चियों की सूची बनाकर अपने अधिकारी को देंगे। डाक विभाग के कर्मचारी उस में जाकर माता-पिता को बुके देकर सम्मानित करेंगे, साथ ही मुंह भी मीठा कराएंगे।
विज्ञापन


माता-पिता को सुकन्या योजना भी जानकारी दी जाएगी। इस योजना में बेटी के जन्म पर डाकघर में बेटी के नाम खाता खुलवाकर साल में न्यूनतम 1000 और अधिकतम 1 लाख रुपये आठ साल तक खाते में जाम करना होता है। 21 साल में राशि में पूरी होने पर भुगतान किया जाएगा। पोस्टमास्टर एसके सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने योजना की शुरुआत की है। जल्द ही सभी जगह इसे लागू करने का प्रयास है। योजना के क्रि यान्वयन की रूपरेखा भी लगभग तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाए जाएंगे पोस्टमैन व जीडीएस
योजना को सफल बनाने के लिए पोस्टमैन के अलावा ग्रामीण डाकसेवा वर्करों (जीडीएस) को लगाया जाएगा। शहर में अभी तक 11 के सापेक्ष 10 पोस्टमैनों की तैनाती है। वहीं ग्रमीण क्षेत्रों में 500 डाक सेवा कर्मी लगे हुए हैं। यह डाक सेवा कर्मी अभी तक पांच घंटे ही काम करते हैं। योजना की शुरुआत होने पर उनकी भी इस काम में सहायता ली जाएगी।


- बेटियों के चिन्हांकन में डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग व ग्राम प्रधान भी करेंगे मदद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed