{"_id":"5f343dc28ebc3e3cb03fceec","slug":"41-corona-infected-including-female-accountant-unnao-news-knp5765679114","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लेखपाल समेत 41 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला लेखपाल समेत 41 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
आसीवन में कोविड़ सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। पुरवा तहसील में तैनात महिला लेखपाल सहित जिले में 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों में 15 लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है। वहीं, 26 लोगों को बिछिया व सोहरामऊ में संचालित कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सफीपुर तहसील के गांव लहबरपुर में मंगलवार को हुई जांच में युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर जांच की। इसमें युवक के परिवार में पत्नी, तीन बच्चे सहित 6 लोग संक्रमित निकले हैं। वहीं, मोहल्ला सोहरवा तालाब में 38 व 40 साल के दो युवक, 28 साल की युवती, पुरवा तहसील में तैनात महिला लेखपाल, हसनगंज तहसील क्षेत्र में मियागंज 32 व 34 साल के दो युवक, औरास में 35 साल का युवक, बांगरमऊ में 43 साल का युवक, सदर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी बाजार में 23 साल का युवक, पीतांबर नगर मोहल्ले में 38 साल का युवक, एबीनगर में 36 साल की महिला, अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लैब टेकभनीशियन, इंद्रानगर मोहल्ले में 36 व 39 साल के दो युवक, पूरन नगर में 28 साल का युवक, मोहल्ला कल्याणी में 36 व 38 साल की दो महिलाएं, कृष्णानगर मोहल्ले में एक ही परिवार में 28 साल का युवक व 29, 31 व 35 साल की तीन महिलाएं, भरत मिलाप में 36 व 39 साल की दो महिलाएं, आवास विकास मोहल्ले में 2 महिला व 2 पुरुष, शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 5 युवक व जिला अस्पताल में हुई जांच में शहर के अलग-अलग मोहल्लों के 3 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 41 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 15 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, 26 संक्रमितों को बिछिया और श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 1227 संक्रमित
जिले में अब तक 1227 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 417 को घर भेजा जा चुका है। 785 का इलाज चल रहा है। इसमें 25 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।