फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   3766 majre power as soon as possible

बिजली से जल्द जगमगाएंगे 3766 मजरे

Tue, 10 Feb 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 10 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
3766 majre power as soon as possible

जनपद के विद्युतविहीन 3766 मजरों की करीब तीन लाख की आबादी तक जल्द बिजली पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। बिजली पहुंचाने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने पूरे काम की बागडोर खुद अपने हाथों में ली है।

विज्ञापन


डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन मजरों का सर्वे 15 मार्च तक  करने व लोहिया गांवों में विद्युतीकरण का काम 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर काम में लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही होगी।  
विज्ञापन


मालूम हो कि जनपद की 954 ग्राम पंचायतों से जुड़े 3766 मजरों में अभी विद्युतीकरण होना शेष है। आजादी के 66 साल बाद भी जनपद के तीन हजार से अधिक मजरों में बिजली नहीं पहुंची है। यह मजरे विद्युतविहीन हैं। बिजली न आने से यहां के ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तो स्थिति यह है कि इन मजरों में लोग अपनी बेटियों की शादी करने तक को तैयार नहीं हैं। कुछ ऐसे घर भी हैं जिनके यहां इलेक्ट्रानिक सामान मसलन टीवी, पंखा आदि उपकरण हैं लेकिन बिजली न होने से ये रखे हुए हैं।  कुछ लोगों ने तो इन उपकरणों को कमरों से हटाकर भूसे के ढेर में रख दिया है।

मजरों में शाम ढलते ही गांव में दीये और लालटेन की रोशनी टिमटिमाने लगती है। कुछ बुजुर्गों का कहना है कि उनके जीते-जी बिजली आ जाए तो वह दिन उनके लिए सबसे बड़ा होगा।

विद्युतीकरण से अछूते जनपद के चयनित 92 लोहिया गांव भी हैं। इन ग्राम पंचायतों के कई मजरों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। इस मामले को अमर उजाला ने अपने 2 फरवरी के अंक में ‘तीन हजार मजरे बिजली बिजली को तरसे’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद डीएम ने इसे संज्ञान में लिया।

सोमवार को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विद्युतीकरण के लिए अधिकृत की गई सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को 15 मार्च तक मजरों के विद्युतीकरण के लिए सर्वे का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा डीएम ने कहा है कि लोहिया गांवों का विद्युतीकरण मार्च 2015 तक हर हाल में पूरा कर लें। ऐसा न होने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना फेज-2 में इन मजरों को शामिल किया गया है। अधीक्षण अभियंता विद्युत एसके सक्सेना ने बताया कि आईवीआरसीएल कंपनी को विद्युतीकरण का ठेका अगस्त 2013 में दिया गया था। कंपनी द्वारा कार्य नहीं किया गया जिस पर ठेका निरस्त हो गया था।

इसके बाद विद्युत मंत्रालय व ग्रामीण विद्युतीकरण कारपोरेशन द्वारा यह निर्देश दिए गए थे कि जनपद में तहसीलवार अनुबंध करते हुए काम पूरा कराया जाए। इसके बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा तहसीलवार ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए टेंडर मांगे गए।

जिले में योजना का कार्य तहसील हसनगंज में मेसर्स अपनाटेक कन्सल्टेंसी सर्विसेज प्रा. लि. को, पुरवा व सफीपुर में मेसर्स पावर सल्यूशन इंडिया लि. को, बीघापुर में उप्र समाज कल्याण निर्माण लि. और उन्नाव में एक्यूरेट ट्रांसफार्मस लि. को दिया गया है।


डीएम ने बताया कि सभी कार्यदायी संस्थाओं को कार्य करने के लिए आदेशपत्र पूर्व में ही निर्गत किए जा चुके हैं। अधीक्षण अभियंता ने डीएम को आश्वासन दिया कि हर हाल में सभी 92 लोहिया गांवों में विद्युतीकरण का कार्य मार्च 2015 तक विद्युत विभाग द्वारा करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed