फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   3698 passengers reached Unnao by three labor special trains

तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उन्नाव पहुंचे 3698 यात्री

Sun, 10 May 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
3698 passengers reached Unnao by three labor special trains
गुजरात से उन्नाव आई ट्रेन से आए श्रमिकों के जिले जाने वाली बस के पास नाम पता नोट करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। गुजरात के साबरमती, वीरमगांव और मेहसाना स्टेशन से चलीं से तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 3698 लोग उन्नाव जंक्शन पहुंचे। इसमें 135 उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद लंच पैकेट देकर 130 बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लौटे फतेहपुर जिले के श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग में शरीर का तापमान अधिक पाए जाने पर कुछ देर आराम व चिकित्सा के बाद दोबारा हुई जांच में सामान्य पाए जाने पर बस में बैठने दिया गया।
विज्ञापन

गुजरात के साबरमती स्टेशन से चली श्रमिक स्पेशनल ट्रेन नंबर 09479 शनिवार सुबह 5:10 पर उन्नाव जंक्शन पहुंची। 24 बोगी वाली इस ट्रेन में 68 जिलों के 1292 यात्री उन्नाव जंक्शन पहुंचे। एक-एक बोगी से यात्रियों को उतारकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए जीआईसी मैदान पहुंचाया गया। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद लंच पैकेट देकर 41 बसों से उनके गंतव्य को रवाना किया गया। ट्रेन में उन्नाव जिले की विभिन्न क्षेत्र के 41 यात्री शामिल रहे। गुजरात के वीरमगांव से आई ट्रेेन नंबर 09489 सुबह 9:30 उन्नाव जंक्शन पहुंची। इस ट्रेेन से विभिन्न जिलों के 1153 यात्री आए। इनमें उन्नाव जिले के 89 महिला-पुरुष व उनके परिवार के लोग शामिल हैं। सभी को बसों से गंतव्य तक भेजा गया। गुजरात के मेहसाना से चली ट्रेन नंबर 09509 अपने निर्धारित समय से करीब घंटे बाद दोपहर 1:30 बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंची। 24 बोगी की इस ट्रेन में 67 जिलों के 1253 यात्री उतरे। इसमें उन्नाव के 5 लोग आए हैं। तीसरी ट्रेेेन से आए यात्रियों की सही तरीके से थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

जिसमें फतेहपुर जिले के 5 लोगों में तापमान अधिक पाए जाने पर कुछ देर रोकना पड़ा। बीस मिनट बाद दोबारा जांच में तापमान सामान्य पाए जाने पर उन्हें बस में बैठने की अनुमति दी गई। यात्रियों को बसों में बैठाने व उनके जिलों को रवाना करने की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेेट चंदन कुमार पटेल, सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, डीआईओएस राकेश कुमार, सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार व एआरएम आरके उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुआ। एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम सदर दिनेश सिंह ने लंच पैकेट की व्यवस्था कराई। स्टेशन से जीआईसी मैदान तक पहुंचाने का काम आरपीएफ प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा, जीआरपी प्रभारी एके राय के साथ कोतवाली पुलिस निभा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते गुजरात में फंसे लोगों को लेकर आई तीन ट्रेनों में उन्नाव जिले के अलावा कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर, बांदा, जालौन, औरैया, इटावा, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली, सहित 67 जिलों के 3698 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed