{"_id":"47eff9a5456b3fe77ded723ae861f0dd","slug":"285-left-the-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"285 ने छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
285 ने छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में शनिवार को इंटरमीडिए की अर्थशात्र व हाईस्कूल में वाणिज्य की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं मिला। दोनाें पालियों में 285 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
शनिवार को इंटरमीडिएट में सुबह की पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी। इसमें 7474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें परीक्षा में 7242 छात्र-छात्राएं ही शामिल हुए। 232 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी वहीं हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की वाणिज्य विषय की परीक्षा थी।
विज्ञापन
इसमें 737 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें परीक्षा में 684 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का हिंदी द्वितीय विषय का पेपर हुआ।
विज्ञापन
तीन दिनों से चल रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सचल दल को एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिल पाया है। डीआईओएस ने बताया कि सचल दल भेजे जा रहे हैं। वह स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं। यदि कोई नकल करते पाया जाएगा तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी।