{"_id":"587bb98c4f1c1b3603efe65b","slug":"28-5000-gaaje-baaje-ke-saath-nikaalee-railee-fledged-rally-extracted-with-musical-instruments","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे बाजे के साथ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे बाजे के साथ निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
awarness rally
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ हिरनकुद्दी की प्रधान शिक्षिका सुधा शुक्ला ने गांवों में घूम-घूमकर ग्रामीणों को मतदान की अहमियत बताई। गांव पहुंचते ही पहले बच्चों को इकट्ठा किया। इसके बाद गांव में एक जगह बैठ गई और ढोलक की थाप पर मतदान में करनी है भागदीरी जैसे गीत गाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। गांव की महिलाएं भी शिक्षिका के साथ कदमताल करते हुए मतदान की अलख जगाने को निकल पड़ी। ग्रामीणों व बच्चों के साथ शिक्षिका ने गांव की गलियों में घूम-घूम कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प भी लिया।