फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   27168 candidates will appear in PET exam

Unnao News: पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे 27168 परीक्षार्थी

Tue, 02 Sep 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
27168 candidates will appear in PET exam
उन्नाव। छह और सात सितंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 को संपन्न कराने के लिए डीएम गौरांग राठी ने विकास भवन सभागार में जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। बताया कि 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करा ली जाएं।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि सुरक्षा, बिजली, पीने के पानी की व्यवस्था करा लें। बताया कि दोनों दिन परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 6792 परीक्षार्थी भाग लेंगे। छह सितंबर को दोनों पालियों में 13584 तथा सात तारीख को 13584 सहित कुल 27168 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में एडीएम सुशील कुमार गोंड, एएसपी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



43 खिलाड़ियों को दिया गया प्रशिक्षण
उन्नाव। बाईपास स्थित स्टेडियम में सोमवार को एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 43 खिलाड़ियों को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्हें खेल की बारीकियां सिखाई जा रहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed