{"_id":"5f30443f8ebc3e3cef53f2fb","slug":"22-coronas-found-infected-including-health-workers-unnao-news-knp5759959135","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी सहित जिले में 22 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी सहित जिले में 22 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
उन्नाव। सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात स्वास्थ्यकर्मी सहित जिले में 22 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों में 7 शुक्लागंज के व अलग-अलग तहसील क्षेत्रों के 15 संक्रमित शामिल हैं। इसमें 12 संक्रमितों को होम आइसोलेट व 10 मरीजों को बिछिया व श्रीराममूर्ति स्मारक कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में सीमएओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मी, आदर्श नगर मोहल्ले का 40 साल का युवक, कांशीराम कॉलोनी में 23 वर्षीय युवती, 25, 32 व 40 साल के तीन युवक, मियागंज ब्लॉक में हुई जांच में 3 वर्षीय बच्ची, 42 वर्षीय युवक, बांगरमऊ कस्बे में 35 व 32 वर्षीय दो युवक, नवाबगंज कस्बे में 28 वर्षीय युवक व शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों के 7 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। वहीं, लखनऊ पीजीआई से आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में नवाबगंज ब्लॉक के इंद्रानगर व दुर्गागंज मोहल्ले के 23 व 24 वर्षीय दो युवक, सफीपुर तहसील के गांव थाना में 35 वर्षीय युवक और बांगरमऊ के मेलाराम कुंवर में वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 12 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, 10 संक्रमितों को बिछिया और श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक 1107 संक्रमित
जिले में अब तक 1107 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 316 को घर भेजा जा चुका है। 768 का इलाज चल रहा है। इसमें 23 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
कोविड कंट्रोल रूम में तैनात था कर्मी
सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात जिस कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई वह शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम में तैनात था। रविवार को कर्मी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अन्य कर्मियों व अधिकारियों में खलबली मची रही। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को सैनिटाइज कराया गया है। 24 घंटे के लिए इस कंट्रोल रूम को नजदीक के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में आए लोगों की पड़ताल कराकर सभी की जांच कराएं। डीएम ने रविवार को फिर से कंट्रोल रूम में जाकर गठित की गई स्वास्थ्य टीमों के कार्यों की समीक्षा की। बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी कोविड संक्रमित हैं उनकी पूरी डिटेल अपडेट करके फीडिंग कराएं। होम आइसोलेट मरीजों से रोजाना बात करें। हर मरीज के पास पल्स मीटर जरूर होना चाहिए।